3 मई को आईपीएल के 14वें सीजन में केकआर और आरसीबी के बीच मैच होना था लेकिन अचानक से इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम में कुछ खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद मैच को स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

खबर थी कि टीम के मुख्य स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और और संदीप वारियर का रिजल्ट पॉजीटिव आने पर टीम के सभी खिलाड़ियों को 7-10 दिन तक क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

हालांकि एक खबर के अनुसार इस मुश्किल हालात में टीम के मालिक शाहरूख खान और सीईओ वेंकी मैयसूर ने पूरे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

इस बात का खुलासा टीम में शामिल अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज शेल्डन जैकसन ने किया और और ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी।

अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि," शाहरूख खान, वेंकी मैयसूर और जय मेहता सर को बहुत ज्यादा धन्यवाद कि उन्होंने इतने कठिन समय में सबका साथ दिया और हौसलाअफजाई का काम किया। मुझे बहुत खुशी होती है कि मैं ऐसी टीम का हिस्सा हूं।"

सभी खिलाड़ियों की इन तीनों से जूम कॉल पर बातचीत हुई औऱ जानकारी के अनुसार वरूण और संदीप के अलावा सभी खिलाड़ियों का टेस्ट नेगेटिव आया है। टीम के सईओ ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी शानदार ढंग से रिकवर कर रहे है और केकेआर मैनेजमेंट उन्हें हर तरह की मेडिकल सुविधा दे रही है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वरूण की तुलना में संदीप बेहतरीन ढ़ग से खराब तबीयत से निजात पा रहे है।

Advertisement

बता दें कि अगर सब सही रहता है तो केकेआर की टीम अपना अगला मुकाबला 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार