रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन में हुए पहले मुकाबले में आरसीबी की टीम ने केकेआर को हराया था और यह मैच दोनों ही टीमों के लिए दिलचस्प होने वाला है।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली टॉस के समय मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। वो आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

हालांकि विराट से पहले कई खिलाड़ी आईपीएल में 200 मैच खेल चुके हैं। कोहली से पहले महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना आईपीएल में 200 मैच खेलने का कारनामा कर चुके हैं।

लेकिन कही ना कही कोहली के लिए यह बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि वह एक ही फ्रैंचाइजी के लिए 200 मैच खेलेंगे।

इसके अलावा कोहली ने कल यह भी घोषणा कर दी है कि वह केवल इस सीजन तक आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करेंगे। आरसीबी की टीम अभी इस सीजन में प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार