आईपीएल 2022 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में लखनऊ के लिए जीत के हीरो रहे आवेश खान, जिन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर हैदराबाद के चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा।

Advertisement

हालांकि, एक समय निकोलस पूरन और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी हैदराबाद को ये मैच जितवाती हुई नज़र आ रही थी लेकिन आवेश खान के 18वें ओवर में पूरी कहानी बदल गई। अगर हम ये कहें कि आवेश खान ने 6 गेंदों में हैदराबाद से मैच छीन लिया तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। जब आवेश खान अपना आखिरी ओवर करने के लिए आए तो हैदराबाद को 18 गेंदों में 33 रन की दरकार थी और ऐसा लग रहा था कि ये रन आसानी से बन जाएंगे।

Advertisement

ऐसे में जब आवेश को 18वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का लग गया तो लखनऊ के खेमे में खलबली सी मच गई लेकिन इसके बाद जब आवेश ने तीसरी बॉल पर पूरन का विकेट लिया और अगली ही गेंद पर खतरनाक हिटर अब्दुल समद को पवेलियन भेजा तो ये मैच पूरी तरह से लखनऊ की तरफ झुक गया। इस ओवर में आवेश ने पहली बॉल पर छक्का खाने के बावजूद सिर्फ 7 रन दिए औऱ वो मैच के हीरो बन गए।

आवेश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और अब केएल राहुल की टीम जिस लय में खेल रही है, सचमुच इस टीम को रोकना विरोधी टीमों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार