CSK Beat RCB:  शिवम दुबे (Shivam Dube) और रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) के धमाकेदार अर्धशतकों और महेश थीक्षाना ( Maheesh Theekshana) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को डीवीआई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रनों से हराकर जीत का खाता खोल लिया। मौजूदा चैंपियन चेन्नई की पांच मैचों में यह पहली जीत है, वहीं बैंगलोर की पांच मैच में दूसरी हार। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

217 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर की टीम 193 रन ही बना सकी। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जो सीजन किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। चेन्नई के शिवम दुबे ने 46 गेदों में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 95 रनों की पारी खेली, वहीं उथप्पा ने 50 गेंदों में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 88 रन बनाए।

बैंगलोर के लिए वानिंदु हसरंगा ने दो वहीं जोश हेजलवुड ने एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरूआत खराब रही और 50 रन के कुल स्कोर तक टॉप 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाहबाज अहमद (27 गेंद में 41),सुयश प्रभुदेसाई (18 गेंद में 34) औऱ दिनेश कार्तिक (14 गेंद में 34 रन) ने शानदार पारी खेली और टीम के लक्ष्य के करीब लेकर गए। जिसकी बदौलत बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।  

Advertisement

चेन्नई के लिए महेश थीक्षाना ने चार विकेट, रविंद्र जडेजा ने तीन, वहीं मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार