CSK vs MI Match Preview: चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार लगभग दोनों चैंपियन बाहर होने से पहले अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस लीग से बाहर हो गई है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके के पास अंतिम चार में जगह बनाने की केवल गणितीय संभावना है, क्योंकि वे 11 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं।

Advertisement

सुपर किंग्स अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से हराया था।

Advertisement

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे अच्छी फॉर्म में है और उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं। ड्वेन ब्रावो विकेट लेने में सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 16 विकेट झटके हैं।

जब ये दोनों टीम पिछली बार एक-दूसरे से भिड़े थे, तो धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया था। तब धोनी ने अंतिम चार गेंदों पर 16 रन बनाए थे।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। जो चेन्नई के लिए बड़ा झटका है। 

धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। कोलकाता के खिलाफ उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में रमनदीप सिंह को मौका मिला था। लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 10 रन देकर 5 विकेट झटके जो मुंबई के लिए अच्छी खबर है। 

Advertisement

इस स्टेडियम में हुए 15 मैचों में पीछा करने वाली टीम आठ मौकों पर विजयी हुई है, इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडि

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार