RCB और KKR के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बैंगलोर के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों की नाक में दम करके रख दिया। केकेआर की टीम पूरे 20 ओवर भी ना खेल सकी और महज 128 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। वहीं आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर एक हास्यपूर्ण वाक्या देखने को मिला। हर्षल पटेल की गेंद पर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL के इतिहास का सबसे खराब रिव्यू लिया।

Advertisement

इस रिव्यू को IPL के इतिहास का सबसे खराब रिव्यू इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि गेंद बल्ले के ठीक बीच में लगी थी उसके बावजूद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने LBW के लिए रिव्यू लिया था। हुआ यूं कि हर्षल पटेल की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने डिफेंड किया।

Advertisement

हर्षल पटेल की ये गेंद काफी अच्छी और सीधा स्टंप पर थी। गेंदबाज हर्षल पटेल ने यह सोचकर एलबीडब्ल्यू की अपील की कि यह गेंद पहले बल्लेबाज के बूट से टकराई है। फाफ डु प्लेसिस ने जिसके बाद रिव्यू लेने की सोची और ये आईपीएल के इतिहास का सबसे खराब रिव्यू बन गया क्योंकि गेंद बल्ले के ठीक बीच से लगी थी ना की बूट से।

वहीं अगर मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। केकेआर टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और उनकी पूरी पारी सस्ते में सिमट गई। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए वहीं आरसीबी के लिए वनिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार