राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर दिग्गज शेन वार्न को याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। राजस्थान रॉयल्स ने अबतक और एकमात्र आईपीएल का खिताब 2008 में शेन वॉर्न की ही कप्तानी में जीता है। वार्न दुखद रूप से इस साल की शुरुआत में इस दुनिया को छोड़कर चले गए। थाईलैंड में छुट्टी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शेन वॉर्न का निधन हो गया था। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स अपने 'फर्स्ट रॉयल' वार्न को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Advertisement

बटलर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें फैंस ने इंग्लैंड के बल्लेबाज की भावनात्मक प्रतिक्रिया पर रिएक्शन दिया है। इससे पहले, आरआर टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने भी वार्न के प्रति बटलर के दिल को छू लेने वाले गेस्चर को याद किया था। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे बटलर ने वॉर्न की एक तस्वीर को हाई-फाइव देते हुए उन्हें लीजेंड कहा था।

Advertisement

रोमी भिंडर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम के मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स द्वारा पोस्ट किए गए एक श्रद्धांजलि वीडियो में कहा था, 'हमने उसकी एक तस्वीर लगाई है जिसमें उसका हाथ बढ़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले, मैंने जोस को उसे हाई-फाइव देते हुए देखा था।'

एक यूजर ने लिखा, 'दिग्गज शेन वार्न के बारे में बात करते हुए रोते हुए जोस बटलर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जोस बटलर दिवंगत शेन वार्न के बारे में बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान टूट गए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जोस बटलर ने कहा शेन वॉर्न बहुत गर्व के साथ हमारी ओर देख रहे होंगे।'

वहीं अगर आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार