KL Rahul Gautam Gambhir: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बड़े ही ध्यान से अपनी टीम के हर एक मैच को देखते हुए नजर आते हैं। बीते दिन RCB के खिलाफ भी कुर्सी पर बैठे गंभीर पूरे दिल के साथ मैच देख रहे थे। इस दौरान मैदान पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद गौतम गंभीर की पल भर की हंसी मात्र 1 सेकंड से भी कम समय में गम में बदल गई। इसके पीछे की वजह लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) थे।

Advertisement

कप्तान केएल राहुल ने इनफॉर्म बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का कैच ड्रॉप कैच पकड़ते-पकड़ते ड्रॉप कर दिया। आरसीबी की बल्लेबाजी के 15वें ओवर के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की गेंद पर DK ने ऑन-साइड पर गेंद हिट को हिट करने की कोशिश की। कार्तिक ने गेंद को मिड-ऑफ पर आराम से काट दिया था लेकिन, गेंद केएल राहुल के पास आ गई।

Advertisement

गेंद को केएल राहुल के दिशा की ओर जाते देख डग आउट में बैठे गंभीर कैच की आशा में ताली बजाने लगे। लेकिन, उनके जश्न का पल उस समय निराशा में बदल गया जब उन्होंने देखा कि राहुल ने कैच लपकने के बाद उसे छोड़ दिया है। राहुल ने समय पर डाइव लगाते हुए कैच को लपक ही लिया था। उनके हाथों में गेंद भी एक सेकंड के लिए थी।

लेकिन, टर्फ पर गिरते ही गेंद पर से केएल राहुल की पकड़ ढीली हो गई और गेंद उनके साथ छूट गई। गंभीर को भावनाओं इस दौरान मैदान पर देखते बनती थी। इस कैच का भुगतान लखनऊ को चुकाना भी पड़ा। दिनेश कार्तिक ने सभी भागों में लखनऊ के गेंदबाजों को तोड़कर रख दिया। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले को आरसीबी ने 14 रनों से जीतकर क्वालीफाइर 2 में प्रवेश कर लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार