IPL 2022 GT vs SRH: गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2022 का 40वां मैच खेला जा रहा है। गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर गुजरात के गेंदबाजों की खबर ली। SRH के खिलाड़ी एडेन मार्करम ने 56 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान इनफॉर्म गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी एडेन मार्करम के प्रकोप का सामना करना पड़ा। 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर एडेन मार्करम ने शमी की गेंद पर चाबुक छक्का जड़ा। ये शॉट काफी करारा था बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे राशिद खान छटपटाकर गेंद को बाउंड्री लाइन के पार जाते देखते रह गए।

Advertisement

वहीं मोहम्मद शमी का रिएक्शन भी देखने लायक था। बता दें कि हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए। गुजरात को 196 रनों का टारगेट दिया। एडेन मार्करम के अलावा शशांक सिंह ने 6 गेंदों पर 25 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में 25 रन बने और शशांक ने उन्हें तीन छक्के जड़े। वहीं विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में दोनों ने 59 रन जोड़े। हालांकि, उमरान मलिक ने हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को पवेलियन भेजकर गुजरात की कमर तोड़ दी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार