IPL 2022: कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 87) और अभिनव मनोहर (43) की धुआंधार पारी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 193 रनों का लक्ष्य दिया। गुजरात ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान हार्दिक और अभिनव मनोहर के बीच 55 गेंदों में 86 रनों की शानदार साझेदारी हुई। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड (12) और विजय शंकर (2) ने अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6.3 ओवरों में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। लेकिन पराग की गेंद पर गिल (13) शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट हो गए।

चौथे नंबर पर आए अभिनव मनोहर ने कप्तान पांड्या का साथ दिया। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन पर पहुंचा दिया। लेकिन बीच के ओवरों में दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 12.5 ओवरों में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच, कप्तान हार्दिक ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लेकिन 16वां ओवर डालने आए चहर की गेंद पर मनोहर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 43 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसी के साथ उनकी और कप्तान हार्दिक के बीच 55 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। इस समय तक गुजरात ने चार विकेट खोकर 139 रन बनाए।

छठे स्थान पर आए डेविड मिलर ने कप्तान के साथ मिलकर आखिरी के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ शॉट लगाए, और चौके-छक्कों की बरसात कर दी, जिससे 19वें ओवर में मिलर ने सेन की गेंदों पर 21 रन बटोर लिए। 20वां ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने 12 रन दिए, जिससे गुजरात 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। कप्तान हार्दिक (87) और मिलर (31) ने 25 गेंदों 53 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ साझेदारी की। अब राजस्थान को जीतने के लिए 193 रन बनाने होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार