आईपीएल 2022 में 28 मार्च को खेले गए चौथे मुकाबले में फैंस को मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का कहर देखने को मिला। शमी ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ पावरप्ले में ही तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत की नींव रख दी थी। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पावरप्ले में ही मोहम्मद शमी के तीन ओवर करवा दिए और उनका ये फैसला काफी फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि शमी ने हर ओवर में एक विकेट लिया।

Advertisement

शमी जिस तरह से गेंदबाज़ी कर रहे थे उस समय उन्हें खेल पाना लगभग नामुमकिन था ऐसे में हार्दिक पांड्या ने सोचा कि वो शमी का चौथा ओवर भी करवा लें लेकिन जब वो शमी के पास चौथे ओवर का प्रस्ताव लेकर पहुंचे तो शमी ने अपने कप्तान की बात सिरे से नकार दी।

Advertisement

मैच के बाद शमी ने खुलासा किया और कहा, 'हार्दिक पांड्या ने मुझसे पूछा कि क्या मैं लगातार अपने चौथे ओवर में भी गेंदबाजी करना चाहता हूं, मैंने उससे कहा कि शांत रहो, अभी पूरा मैच पड़ा है।' ज़ाहिर है कि शमी काफी थक गए थे और वो चाहते थे कि हार्दिक उनका एक ओवर अंत के लिए बचा कर रखें। इस मैच में मोहम्मद शमी को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 158 रन बनाए थे लेकिन राहुल तेवतिया की आतिशी पारी की बदौलत गुजरात की टीम ने मैच को आखिरी ओवर में जीत लिया और टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार