इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने भारी-भरकम कीमत चुकाकर अपने साथ जोड़ा है। जोफ्रा आर्चर को इस साल पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने INR 8 करोड़ में खरीदा है। जोफ्रा आर्चर अगले आईपीएल सीजन से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने खुलासा किया है कि उन्हें मेगा ऑक्शन में केवल एक खिलाड़ी के रूप में उनकी योग्यता के आधार पर इतने ज्यादा पैसे देकर खरीदा गया है। 

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि वह अपने साथ जुड़े प्राइस टैग के बजाए एक खिलाड़ी के रूप में दिखना चाहते हैं। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने फुटबॉल क्लब Arsenal के बारे में मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी के साथ बातचीत के बारे में भी खुलकर बताया है।

Advertisement

क्रिकबज के साथ बातचीत के दौरान जोफ्रा आर्चर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि अगर आप नहीं खेलते हैं तो आपको पैसे नहीं मिलते हैं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक खिलाड़ी के रूप में देखें ना कि मेरे पीछे लगे उस प्राइज टैग के रूप में। आपको वह पैसा सिर्फ इसलिए मिला क्योंकि दूसरी टीमें भी आपको चाहती थीं।'

जोफ्रा आर्चर ने आगे कहा, 'आकाश (अंबानी, फ्रैंचाइज़ी के मालिक) ने फोन किया और हमने आर्सेनल के बारे में बात की थी। मुझे नहीं पता कि उन्हें आर्सेनल क्यों पसंद है। यह बहुत करीबी टीम है।' वहीं जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में चुने जाने के बारे में भी खुलकर बातचीत की।

जोफ्रा आर्चर ने कहा, 'मैं ट्रेनिंग कर रहा था। फिर मेरे फोन में बैक टू बैक मैसेज आने लगे। मुझे लगा कि SRH और MI की टीम मेरे लिए गई थीं। जब मैंने अपना फोन देखा, तो मुझे पता चला कि वास्तव में क्या हुआ था। मैं सचमुच उत्साहित था। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। महेला (जयवर्धने, एमआई कोच) मेरे पहले फ्रेंचाइजी कोच भी थे। पोली (कीरोन पोलार्ड) ने भी उनके खिलाफ कुछ मैच खेले। यह पहली बार है जब मैं उनके साथ एक ही टीम में खेलूंगा।'

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार