IPL 2022: कुलदीप यादव ने खोया आपा, 1 नहीं 2 बार दी रोवमैन पॉवेल को गाली

Updated: Tue, May 17 2022 11:56 IST
Cricket Image for Ipl 2022 Kuldeep Yadav Abused Rovman Powell For His Fielding Effort (IPL 2022 Kuldeep Yadav)

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) आईपीएल 2022 में अपनी गेंदों से कहर ढा रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी कुलदीप यादव ने धारधार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके। हालांकि, मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब कुलदीप यादव को टीम के साथी रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) से हदपार गुस्सा होते हुए देखा गया। 

रोवमैन पॉवेल गेंद को ठीक से कलेक्ट करने में असफल रहे और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बल्लेबाजों ने एक अतिरिक्त रन चुरा लिया। निराशा में चिल्लाते हुए कुलदीप यादव ने हदपार गुस्से में रोवमैन पॉवेल को अपशब्द तक कह दिए। जैसे ही जितेश ने गेंद को लॉन्ग-ऑन पर टैप किया,पॉवेल तेजी से दौड़े लेकिन, गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए।

यह रोवमैन पॉवेल की गलती थी लेकिन, निश्चित रूप से इतनी भी बड़ी गलती नहीं थी कि कुलदीप यादव अपने ही टीम के साथी खिलाड़ी पर चिल्लाएं और गुस्से में उसे गाली दें। हालांकि, खेल में यह एकमात्र पल नहीं था जब कुलदीप यादव ने पॉवेल को गाली दी हो।

कुलदीप यादव ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर भी ऐसा ही किया। इस बार जितेश शर्मा ने ठीक कुलदीप यादव के सिर के ऊपर से शॉट खेला एक बार फिर गेंद को रोकने की जिम्मेदारी रोवमैन पॉवेल की ही थी। यहां पर भी रोवमैन पॉवेल चूक गए और गेंद बाउंड्री लाइन पार हो गई। जिसके बाद फिर से कुलदीप ने रोवमैन पॉवेल पर गुस्सा दिखाया।

यह भी पढ़ें: 'ये तो वैसे भी चौका है', ऋषभ पंत का वीडियो IPL में फिक्सिंग का सबूत

वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम चौथे नंबर पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस को हराती है तो फिर उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें