लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बुधवार (18 मई) को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है वहीं कोलकाता की टीम बाहर हो गई है। लखनऊ के 210 रनों के जवाब में कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ ओपनिंग बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और अभिजित तोमर 9 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नीतीश राणा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। चौथे ओवर में बल्लेबाज नितीश राणा ने अपनी कलाईयो को खोलते हुए गेंदबाज आवेश खान के ओवर में पांच चौके जड़े। बल्लेबाज इतना ही नहीं रूके, दूसरे छोर पर मौजूद श्रेयस अय्यर भी अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखाते नजर आए। उन्होंने गेंदबाज जेशन होल्डर के पांचवें ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा, जहां बल्लेबाजों ने ओवर में 16 रन बटोरे और गेंदबाज गौथम के छठे ओवर में 13 रन बटोरे, जिसमें राणा ने एक बार फिर तीन चौके जड़े। पॉवरप्ले के दौरान टीम ने दो विकेट गंवाकर 60 रन बनाए।

वहीं, 8वें ओवर पर केकेआर ने राणा का विकेट खो दिया, जहां बल्लेबाज 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे। राणा को के गौथम ने स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। उनके बाद विकेटकीपर सैम बिलिंग्स क्रीज पर आए और अय्यर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई और अय्यर ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने इस दौरान तीन छक्के और चार चौके जड़े। गेंदबाज सैम बिलिंग्स को पहली सफलता अय्यर के रूप में मिली। उनके बाद आंद्र रसेल क्रीज पर आए। अय्यर के आउट होने के बाद रवि बिश्नोई ने बिलिंग्स को वापस पवेलियन भेज दिया। इस दौरान बिलिंग्स 24 गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके की मदद से 36 रन बनाए।

मोहसिन खान को तीसरी सफलता हाथ लगी, उन्होंने पांच के स्कोर पर रसेल को आउट किया। उनके बाद अब क्रीज पर दोनों बल्लेबाज नए थे। केकेआर ने रिंकू सिंह और सुनील नारायण के बल पर जीत की उम्मीद जताई। दोनों बल्लेबाजों ने तीन ओवर पर 46 रन बटोरे। तीन ओवर में नारायण ने तीन छक्के और सिंह ने दो छक्के जड़े। वहीं, दोनों बल्लेबाजों के बीच 18 गेंदों पर तोबड़तोड़ 50 रन की साझेदारी हुई, जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे।

20वां ओवर स्टोइनिस ने फेंका। स्ट्राइक पर रिंकू सिंह मौजूद थे और टीम को 6 गेंदों पर 21 रन की जरूरत थी। सिंह ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर दो रन लिए। सिंह ने 18 रन बटोरे, लेकिन पांचवी गेंद पर गेंद को हिट करते समय लुइस को कैच थमा बैठे। उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। बल्लेबाज ने 15 गेंद पर 40 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल है।

Advertisement

उनके बाद उमेश यादव क्रीज पर आए और अब टीम को जीत के लिए 1 गेंद पर तीन रन की जरूरत थी और यादव स्ट्राइक पर मौजूद थे। कड़े मुकाबले में स्टोइनिस ने आखिरी गेंद पर यादव को क्लीन बोल्ड करते हुए यह जीत लखनऊ की झोली में डाल दी। नारायण सात गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। 
लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस और मोहसिन खान ने 3-3 विकेट झटके।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 210 रन बनाए थे, जिसमें क्विंटन डी कॉक (140 नाबाद) और कप्तान केएल राहुल (68 नाबाद) की 121 गेंदों में 210 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी हुई। शानदार बल्लेबाजी के लिए डी कॉक 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार