IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के तीसरे मुकाबले में स्लो ओवर रेट (IPL Slow Over Rate) के लिए जुर्माना लगा है। रोहित पर 12 लाख रुपये का का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

मुंबई की टीम निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी, जिसके चलते रोहित पर यह जुर्माना लगा है। 

Advertisement

आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह स्लो-ओवर रेट से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

टॉस हारकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की नाबाद 81 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 10 गेंद बाकी रहते हुए 6  विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए ललित यादव ने 38 गेंद में नाबाद 48 रन, वहीं अक्षर पटेल ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार