इंडियन प्रीमियर लीग के 69वां मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को ना केवल हराया बल्कि उसे प्लेऑफ की रेस से भी बाहर कर दिया। मुंबई इंडियंस को मिली इस जीत के हीरो रहे सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड जिन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से मैच का पूरा रुख ही बदल दिया था। टिम डेविड ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 34 रन बनाए और MI की जीत को सुनिश्चित किया।

Advertisement

टिम डेविड तब बल्लेबाजी के लिए आए जब टीम का स्कोर 14.3 ओवर में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 95/3 था। टिम डेविड ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण पर लगातार हमला किया और 11 गेंदों की अपनी पारी के दौरान दो चौके और चार छक्के लगाए।

Advertisement

एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले को जीतना आसान नहीं होगा। लेकिन, टिम डेविड की पारी के बदौलत उन्होंने अंततः पांच गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। हालांकि, इस मैच के दौरान टिम डेविड को जल्दी आउट किया जा सकता था लेकिन, ऋषभ पंत ने रिव्यू ही नहीं लिया जिसका खामियाजा दिल्ली को मैच गंवाकर उठाना पड़ा।

टिम डेविड 0 के स्कोर पर थे और उनके बल्ले का बाहरी किनारा गेंद पर लगा था। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया इसके बाद पंत ने भी काफी सोचने के बाद रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। रिप्ले से पता चला कि डेविड ने इसे निक किया था और अगर पंत रिव्यू लेते तो वो 0 पर पवेलियन लौट जाते।

मैच के बाद टिम डेविड से पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि गेंद उनके बल्ले को निक करके निकली थी? इसके जवाब में टिम डेविड ने कहा, 'मैंने आवाज सुनी थी लेकिन, मुझे यकीन नहीं था कि मैंने इसे निक किया है। मैंने सोचा कि यह पैड से टकराइ होगी। मेरे लिए लक था।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार