आईपीएल 2022 का 52वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम पिछला मैच जीतकर रॉजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, वहीं संजू सैमसन की टीम पिछला मैच हराकर वानखेड़े के ग्राउंड पर उतरने वाली है।

Advertisement

PBKS vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन - शनिवार, 07 मई 2022
समय -  भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे
जगह - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 

PBKS vs RR Match Preview:

पंजाब किंग्स का बैटिंग लाइनअप शिखर धवन, भानुका राजपक्षे और लियाम लिविंगस्टोन पर रनों के लिए निर्भर रहा है। जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से रन नहीं निकले हैं, ऐसे में एक बार फिर यह इंग्लिश बल्लेबाज़ शिखर धवन के साथ ओपनिंग करता नज़र आ सकता है। वहीं कप्तान मयंक मीडिल ऑर्डर को मजबूती देने की कोशिश करेंगे।

पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कगिसो रबाडा ने टीम के लिए लगातार ही विकेट चटकाएं है और एक बार फिर उन पर ही सभी की निगाहें रहेगी। पंजाब किंग्स के लिए राहुल चाहर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अपने तीन स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर, संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर  पर ही रनों के लिए निर्भर नज़र आई है। देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की है। वहीं रियान पराग का गेम हिट या मिस वाला रहा है।  

रॉयल्स की गेंदबाज़ी ही उनकी ताकत है। टीम के सभी गेंदबाज़ों ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है। युजवेंद्र चहल और अश्विन की जोड़ी ने विपक्षी टीम को काफी परेशान किया है। वही ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ कुलदीप सेन ने भी तेज तर्रार और अच्छी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की है।

PBKS vs RR कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

दोनों ही टीमों की तुलना की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स से बेहतर नज़र आ रही है। यही कारण है इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है। 

PBKS vs RR Head-to-Head:

कुल - 23
पंजाब किंग्स - 10 
राजस्थान रॉयल्स - 13

Advertisement

PBKS vs RR टीम न्यूज

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी सलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे।

PBKS vs RR  संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

PBKS vs RR Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज- शिमरोन हेटमायर, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार