IPL 2022 Playoffs Qualification Scenario: राजस्थान रॉयल्स के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली 24 रन की हार के बाद प्लेऑफ में जगह की रेस मजेदार हो गई है। गुजरात की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी और बाकी बचे तीन स्थान के लिए सात टीमों के बीच में टक्कर है। हालांकि राजस्थान और लखनऊ की जगह लगभग तय दिख रही है। आइए जानते हैं प्लेऑफ के समीकरण पूरा गणित। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली 24 रन की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय लग रहा है। सिर्फ पांच टीम ही 16 या उससे ज्यादा पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब के खिलाफ मुकाबला खेलना है तो दोनों में से एक ही टीम 16 पॉइंट तक पहुंच पाएगी। राजस्थान का नेट रन रेट फिलहाल 0.304 का है, वहीं पॉइंट्स टेबल में नंबर चार पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का -0.323। आरसीबी तब ही बैंगलोर से आगे जा सकती है जब राजस्थान की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी मैच को करीब 90 रन से हार जाए और आरसीबी अपने आखिरी मैच में गुजरात को 70 रन से हरा दे।    

राजस्थान को अपना आखिरी मैच आरसीबी के मैच बाद खेलना है। ऐसे में सैमसन की टीम को पता होगा कि उन्हें टॉप 4 में रहने के लिए क्या करना होगा। राजस्थान की टीम का लक्ष्य अपना आखिरी मैच जीतकर लीग स्टेज टॉप 2 में खत्म करने का होगा। 

लखनऊ सुपर जायंट्स

पिछले दो मुकाबलों में मिली हार के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रन रेट from 0.703 से गिरकर 0.262 पर पहुंच गया है। हालांकि आरसीबी के खराब रनरेट के चलते राजस्थान की तरह ही लखनऊ की प्लेऑफ की राह आसान है। लखनऊ की टीम तब ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है जब उनकी हार और आरसीबी की जीत का कुल अंतर लगभग 150 रन हो। 

Advertisement

राजस्थान की तरह ही लखनऊ के पास भी टॉप 2 में पहुंचने का मौका है। अगर दोनों टीमें अपना आकिरी मैच जीत जाती हैं तो दोनों के 18 पॉइंट्स हो जाएंगे, जिसके बाद बेहतर रनरेट वाली टीम टॉप 2 में पहुंचेगी। 

दिल्ली कैपिटल्स

Advertisement

दिल्ली कै पास भी टॉप 4 में पहुंचने का अच्छा मौका है। दिल्ली का नेट रन रेट 0.210 है और उसे दो मुकाबले और खेलने हैं। अगर दिल्ली अपने आखिरी दो मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में चली जाएगी। अगर दिल्ली एक मैच हार भी जाती है तो भी उसके 14 पॉइंट्स होंगे औऱ क्वालीफाई करने का मौका होगा। हालांकि ऐसा तब होगा जब पंजाब किंग्स औऱ आऱसीबी अपना आखिरी मैच हार जाएं। वहीं हैदराबाद और केकेआर भी अपने आखिरी मैच ना जीत पाएं। 

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स का नेट रन रेट फिलहाल 0.023, जो कि दिल्ली कैपिटल्स (0.210) से कम है, जिनके खिलाफ उन्हें सोमवार को खेलना है। अगर पंजाब किंग्स दिल्ली को हरा देती है और अपने आखिरी मैच में हैदराबाद को मात देती है तो वह प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। 

Advertisement

पंजाब अगर दिल्ली से हार जाती है तो उसे हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और फिर उम्मीद करने होगी की दिल्ली और आरसीबी अपने आखिरी मैच हार जाएं।  

पंजाब अगर सोमवार को दिल्ली से हार जाती है तो उसे हैदराबाद को 180 रन बनाने होंगे और हैदराबाद को कम से कम 25 रन से हराना होगा। जिससे उनकी नेट रन रेट 0.112 तक आ जाएगी और अगर दिल्ली अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को 25 रन से हराएगी तो उसका रनरेट गिरकर 0.086. पर आ जाएगा। हालांकि दिल्ली के खिलाफ उनकी हार का अंतर कम होना चाहिए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Advertisement

खराब रन रेट के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा। अगर आरसीबी हारती है तो उसका क्वालीफाई करना मुश्किल होगा। 

अगर आरसीबी अपना आखिरी मैच सिर्फ एक रन से भी हार जाती है और पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराती है। इसके बाद पंजाब को हैदराबाद से लगभग 90 रन से हारना हारना होगा, तब ही आरसीबी रन रेट के मामले में पंजाब से आगे आ पाएगी। इसका मतलब है कि गुजरात से हार के साथ की आरसीबी का सफर लगभग खत्म हो जाएगा। अगर दिल्ली या पंजाब में से कोई टीम 16 पॉइंट्स तक पहुंची है तो आरसीबी के लिए गुजरात के खिलाफ जीत काफी नहीं होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 14 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि उसे आशा करनी होगी की कोई और टीम 16 पॉइंट्स तक ना पहुंचे। केकेआऱ का नेट रन रेट फिलहाल 0.160 है और अगर टीम आखिरी मैच में 180 रन बनाकर मुकाबला कम से कम 25 रन से जीत जाती है तो नेट रन रेट बेहतर होकर 0.241 हो जाएगा। जिसका मतलब है कि वह प्लेऑफ की रेस में बने रहेंगे अगर कोई और टीम 16 पॉइंट्स तक नहीं पहुंचती।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद को अपने आखिरी दो मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कोई औऱ टीम 16 पॉइंट्स तक ना पहुंचे। अगर दिल्ली अपने आखिरी दोनों मैच हारकर 12 अंक पर रहती है और केकेआर अपना आखिरी मैच हारे तो हैदराबाद के पास बेहतर मौका होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार