गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स को 15 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत खराब रही औऱ 33 रन के कुल स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
Advertisement
पंजाब के लिए जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल ने 24 रन बनाए। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव और खलील अहमद ने दो-दो विकेट, वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट अपने खाते में डाला।