IPL 2022 RR vs GT : राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के रस्सी वैन डर डूसन (Rassie Van Der Dussen) द्वारा गुरुवार (14 अप्रैल) को गुजराज टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबले में शानदार फील्डिंग देखने को मिली। वैन डर डूसन ने फुर्ती दिखाते हुए अच्छी लय में दिख रहे गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को रनआउट कर पवेलियन भेजा।  

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने कवर की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की औऱ रन के लिए दौड़ पड़े। उनके शॉट के पीछे ज्यादा ताकत नहीं थी, इसलिए गेंद पहले ही गिर पड़ी। 

Advertisement

वैन डर डूसन फुर्ती दिखाई कवर की तरफ से दौड़कर आए और गेंद पकड़कर स्ट्राइकर छोर पर तेज थ्रो किया और डायरेक्ट हिट से गिल्लियां बिखेर दी। जिसके बाद रिप्ले में साफ हुआ की वेड क्रीज से काफी पीछे रह गए थे। 

बता दें इस सीजन इस मुकाबले से पहले वेड का प्रदर्शन खराब रहा था। उनके बल्ले से 4 मैच में सिर्फ 56 रन निकले थे। राजस्थान के खिलाफ वह लय में दिखाई दिए, लेकिन रनआउट के रूप में उनकी पारी खत्म हुई। 

मुकाबले की बात करें तो गुजरात ने राजस्थान को 37 रन से मात दी। 193 रनों के विशाल लक्ष्य़ का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है, वहीं राजस्थान टॉप से गिरकर तीसरे नंबर पर आ गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार