आईपीएल 2022 के 41वें मैच में भी फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिला लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स पर भारी पड़ी और अंत में 6 विकेट से जीत गई। हालांकि, केकेआर की ही तरह दिल्ली की टीम भी खराब बल्लेबाज़ी के चलते संकट में थी लेकिन आखिरकार रोवमैन पॉवेल संकटमोचक बनकर उभरे और अपनी टीम को मैच जितवाकर ही दम लिया।

Advertisement

पॉवेल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 16 गेंदों में 33 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के भी लगाए जो कि काफी दूर जाकर गिरे। हालांकि, उनकी पारी का एक छक्का काफी सुर्खियों में रहा जिसमें उन्होंने दिखाया कि वो कितने ताकतवर हैं। इस छक्के को देखकर फैंस को भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने ताकत का इस्तेमाल किया या नहीं।

Advertisement

ये छक्का उस समय देखने को मिला जब श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर को मैच का पहला ओवर दिया और इसी ओवर में 14 रन बनाकर दिल्ली ने मूमेंटम हासिल कर लिया। इस ओवर की पहली ही गेंद अय्यर ने पॉवेल के पैरों पर डाल दी और पॉवेल ने अपनी ताकत का नमूना पेश करते हुए लॉन्ग ऑन के ऊपर से आसान सा छक्का जड़ दिया।

पॉवेल का ये शॉट 79 मीटर दूर जाकर गिरा जबकि इसमें उन्होंने अपनी ताकत का 50 प्रतिशत ही दिया था। ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो अगर पूरी ताकत के साथ शॉट खेलते तो गेंद कितनी दूर जाकर गिरती। हालांकि, दिल्ली के लिहाज़ से बात करें तो वो टीम चाहेगी कि पॉवेल इस फॉर्म को बरकरार रखें और दिल्ली के लिए ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार