RCB vs RR Playing 11: आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस अहम मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में 2 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है वहीं आरसीबी ने भी रजत पाटिदार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

Advertisement

वहीं अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचो में 5 जीत के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर है। वहीं आरसीबी की टीम 8 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर है।

Advertisement

बता दें कि दोनों के बीच ये इस सीजन की दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले दोनों के बीच 5 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ही भिड़ंत हुई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जिसमें 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

RCB प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरेल मिचेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार