आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सीज़न में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये पूरा सीज़न एक बुरे सपने जैसा रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

Advertisement

RR vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 30 अप्रैल 2022
समय -  भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे
जगह - डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी, मुंबई  

RR vs MI Match Preview:

राजस्थान रॉयल्स के सभी बल्लेबाज़ी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है। पिछले मैच में टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद मिडिल ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाज़ी की थी। जोस बटलर, संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर पर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी, वहीं सभी की निगाहें हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिशेल पर रहेंगी। 

राजस्थान के गेंदबाज़ों ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की है। प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट के अलावा युवा कुलदीप सेन भी अच्छी लय में नज़र आए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में विकेट चटकाने का काम किया है। 

इस सीज़न मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई है। आईपीएल 2022 में MI की टीम रन बनाने के लिए पूरी तरह से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव पर डिपेंड दिखी है। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ मुबंई शायद टिम डेविड को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।     

आईपीएल के टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली मुबंई इंडियंस के लिए इस साल सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं बल्कि गेंदबाज़ी भी परेशानियों का कारण रही है। दरअसल मुंबई के गेंदबाज़ विपक्षी टीम के विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं, जिस वज़ह से टीम हर मैच में ही प्रेशर में दिखी है। टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी बेरंग नज़र आए हैं।

RR vs MI कौन होगा, किस पर भारी?

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों की तुलना की जाए तो राजस्थान की टीम काफी बेहतर और बैलेंस नज़र आती है। यही वज़ह है इस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है। 

RR vs MI Head-to-Head:

कुल - 27 
राजस्थान रॉयल्स - 13
मुंबई इंडियंस - 14

RR vs MI टीम न्यूज

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेंइग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

RR vs MI संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड/टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह

RR vs MI Fantasy XI

विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज - शिमरोन हेटमायर, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज - युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार