कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बुधवार (30 मार्च) को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। टीम ने इस कम स्कोर वाले मुकाबले जो जज्बा दिखाया, अय्यर ने उसकी तारीफ की। 

Advertisement

अय्यर ने मैच प्रजेंटेशन पर बातचीत करते हुए कहा, “ यह एक रोमांचक मैच था। जब हम गेंदबाजी करने उतरे तो मैंने टीम से कहा था कि आज हम जैसा खेलेंगे वो हमारा चरित्र और रवैया दिखाएगा। जिस तरह से हमनें मैदान पर टक्कर दी वह वह वास्तव में आने वाले मुकाबलों में हमारी मानसिकता को दर्शाएगा। मुझे वास्तव मे गर्व है जिस तरह हम खेले और मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए।” 

Advertisement

पारी का 19वां ओवर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को देने की वजह का भी अय्यर ने खुलासा किया। 

अय्यर ने कहा, “अंतिम में हम वेंकटेश अय्यर के साथ गेंदबाज़ी के लिए गए। क्योंकि अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी गेंदबाजी कर चुके हैं। आपको अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होता है खासकर टूर्नामेंट की शुरूआत में। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बेस्ट मुकाबला था।”

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम 18.5 ओवरों में 128 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में बैंगलोर ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह बैंगलोर की इस सीजन की पहली जीत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार