IPL 2022: गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मैदान के अंदर अब तक काफी ज्यादा कूल नजर आए हैं। लेकिन, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ऐसी घटना घटी जिसने उनके कूल को फायर में बदल दिया। हैदराबाद की बल्लेबाजी के 13 वें ओवर के दौरान हार्दिक पांड्या की जमकर पिटाई हुऐ SRH के कप्तान केन विलियमसन ने हार्दिक के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का लगा दिया। छ्क्का खाने के बाद हार्दिक निराश थे।

Advertisement

हार्दिक की झल्लाहट ओवर के पांचवी गेंद पर दिखी जब राहुल त्रिपाठी ने उनकी गेंद पर बाउंड्री कि दिशा में शॉट खेला। गेंद काफी देर हवा में थी और बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे मोहम्मद शमी। तेज गेंदबाज शमी मैदान पर फील्डिंग के दौरान उतने ज्यादा एक्टिव मोड में नजर नहीं आते हैं जितना उन्हें होना चाहिए था।

Advertisement

यहां पर भी शमी से कुछ ऐसी ही गलती हुई। गेंद शमी से थोड़ा पहले गिरी लेकिन उन्होंने कैच पकड़ने के लिए एफर्ट नहीं किया। यहां पर हार्दिक का पारा हाई हो गया और उन्होंने लाइव मैच में शमी पर अपना गुस्सा निकाल दिया। हार्दिक ने गुस्से में लाल होकर शमी से कैच के लिए जाने के लिए कहा। कप्तान का गुस्सा फूटता देख शमी के मुख से आवाज तक नहीं निकली।

बता दें कि हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली वहीं हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। गुजरात टाइटंस की ये आईपीएल 2022 में पहली हार है वहीं हैदराबाद की ये दूसरी जीत है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार