आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न में जब पिछली बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद के टीम ने बैंगलोर को मात दी थी।

Advertisement

SRH vs RCB:मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन - रविवार, 08 मई 2022
समय -  भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे
जगह - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 

SRH vs RCB Match Preview:

सनराइजर्स का बैटिंग लाइनअप काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कप्तान केन विलियमसन के अलावा सभी बल्लेबाज़ लय में नज़र आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए विस्फोटक अंदाज में रन बनाए हैं। राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन ने मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाज़ी की है। वही युवा शशांक सिंह ने हैदराबाद के लिए शानदार फिनिश करके दिखाया है।

इस सीज़न सनराइजर्स की ताकत उनकी गेंदबाज़ी रही है। उमरान मलिक की पेस ने सभी को प्रभावित किया है, लेकिन पिछले दो मुकाबलों में वह काफी महंगे साबित हुए। हालांकि नटराजन, भुवनेश्वर, मार्को यानसेन ने शानदार गेंदबाजी की है।

Advertisement

सितारों से सजी बैंगलोर की टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ है। खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने कुछ रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइकरेट काफी कम रहा है। आरसीबी की टीम अनकैप्ड खिलाड़ी जैसे रजत पाटिदार, महिपाल लोमरोर और शाहबाज़ अहमद पर रनों के लिए निर्भर नज़र आ रही है। हालांकि दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका में अच्छे नज़र आए हैं। 

इस सीज़न आरसीबी के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वानिंन्दु हसरंगा ने टीम के लिए लगभग हर मैच में विकेट चटकाएं है, वहीं हर्षल पटेल ने अच्छी इकोनॉमी के साथ गेंदबाज़ी की है। टीम के लिए जोश हेजलवुड गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

SRH vs RCB कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

आरसीबी और हैदराबाद दोनों ही टीमों तुलना की जाए तो हैदराबाद की टीम ज्यादा बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। यही वज़ह है इस मैच में हैदराबाद की टीम फेवरेट मानी जा रही है।

SRH vs RCB Head-to-Head:

कुल - 20
सनराइजर्स हैदराबाद - 12
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 08

Advertisement

SRH vs RCB टीम न्यूज

सनराइजर्स हैदराबाद - वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने चोट के कारण पिछला मुकाबला मिस किया था। लेकिन अब तक इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं मिला है।

SRH vs RCB संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सीन एबॉट, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेज़लवुड

SRH vs RCB Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक, निकोलस पूरन
बल्लेबाज- विराट कोहली, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा
ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्कराम
गेंदबाज - जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, सीन एबॉट, उमरान मलिक

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार