Rahul Tripathi IPL 2022: राहुल त्रिपाठी सुर्खियों में हैं। IPL 2022 में अब तक खेले गए 5 मैचों में राहुल त्रिपाठी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 178.13 की स्ट्राइक रेट और 57.00 की औसत से 171 रन ठोक डाले। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 71 रन ठोके और टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया। राहुल त्रिपाठी को लेकर फैंस के मन में सवाल हैं कि आखिरकार इस लड़के का बैकग्राउंड क्या है? इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके जहन में उठ रहे तमाम सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

मूल रूप से यूपी के रहने वाले राहुल त्रिपाठी के पिता अजय त्रिपाठी भारतीय सेना में रह चुके हैं। राहुल त्रिपाठी का जन्म रांची में हुआ लेकिन पिता के आर्मी में रहने के चलते उनका बचपन कई शहरों में गुजरा। राहुल के पिता को भी क्रिकेट खेलने का काफी शौक था यही वजह है कि उन्होंने बेटे को फुल सपोर्ट किया। वहीं राहुल ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए घरेलू स्तर पर काफी नाम कमाया।

Advertisement

साल 2012 में बड़ौदा के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले राहुल त्रिपाठी एक लोकल टूर्नामेंट में दो बार एक ही ओवर में छह छक्के भी जड़ चुके हैं। राहुल त्रिपाठी पढ़ाई में भी काफी तेज रहे हैं। राहुल बीएससी ग्रेजुएट हैं और उनके पिता ने बेटे के बारे में बोलते हुए कहा था कि गणित में उनके कभी भी 98 से कम नंबर नहीं आए।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 8.50 करोड़ की बोली लगाकर त्रिपाठी को अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले राहुल त्रिपाठी केकेआर टीम का हिस्सा था। केकेआर ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिटने नहीं किया था। हालांकि, ऑक्शन के दौरान केकेआर ने राहुल पर 6 करोड़ की बोली लगाई थी।

Advertisement

IPL 2021 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए राहुल त्रिपाठी ने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पूरे सीज़न में 397 रन बनाए थे। वहीं अगर राहुल त्रिपाठी के पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो इस विस्फोटक बल्लेबाज के नाम 67 मैचों में 139,93 के स्ट्राइक रेट से 1556 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार