रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। मुंबई को मिली इस जीत के बाद जहां एक तरफ DC आईपीएल 2022 से बाहर हो गई वहीं विराट कोहली की टीम आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

Advertisement

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई की जीत बेहद जरूरी थी और इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक ट्वीट वायरल हो गया। वायरल हो रहे ट्वीट में विराट कोहली रोहित शर्मा को थैंक्यू कह रहे हैं। RCB के पूर्व कप्तान कोहली का रोहित शर्मा के लिए ये धन्यवाद ट्वीट काफी पुराना है।

Advertisement

विराट कोहली ने 2019 में अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए रोहित शर्मा को धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'थैंक्यू रोहित' हालांकि, अब मुंबई की जीत के बाद विराट कोहली का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। वहीं अगर MI और DC के बीच मैच की बात करें तो रोहित ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।

 MI के गेंदबाजों को शुरुआत में पहले चार ओवरों में डेविड वार्नर और मिचेल मार्श को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया था। कैपिटल्स के लिए हालात बद से बदतर होते और 20 ओवर में वो 159 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार