देश में जैसे-जैसे कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे आईपीएल 2022 के भारत में कराए जाने की उम्मीदें भी धूमिल होती जा रही हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 यानी 15वें सीजन को लेकर बीसीसीआई ने दो प्लान ए और बी तैयार किए हुए हैं। ऐसे में आप सब भी बेचैन होंगे कि ये दो सूत्रीय प्लान आखिरकार है क्या ?  

Advertisement

तो चलिए आपको बताते हैं कि बीसीसीआई क्या प्लान बनाकर बैठा है। दरअसल, अगर भारत में हालात बिगड़े तो बीसीसीआई आईपीएल 2022 के सभी मैच मुंबई में करवा सकता है। इस बात का खुलासा क्रिकबज की एक रिपोर्ट में किया गया है।

Advertisement

अगर बीसीसीआई के प्लान-ए की बात करें, तो आईपीएल 2022 की सभी 10 टीमों को होम-अवे शेड्यूल के अनुसार मैच खेलने होंगे। वहीं, अगर प्लान ए फेल हुआ तो प्लान-बी के अनुसार, आईपीएल का 15वां सीजन मुंबई में ही खेला जाएगा और सभी मैच तीन स्थानों (वानखेड़े, सीसीआई और डीवाई पाटिल स्टेडियम) में खेले जाएंगे।

इसके अलावा आप लोग ये भी जानना चाहते होंगे कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आईपीएल मेगा ऑक्शन का क्या होगा, तो बता दें कि हाल ही में 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल का ऑक्शन होना था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये तारीखें एक बार फिर से आगे बढ़ने वाली हैं क्योंकि कोविड-19 के चलते टूर्नामेंट भी आगे बढ़ सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार