नई दिल्ली, 19 दिसम्बर भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को 2023 सीजन से पहले एक मार्की स्पिनर की सख्त जरूरत है और उन्होंने कहा कि वह एक अनुभवी भारतीय गेंदबाज की जगह विदेशी स्पिनर लेना पसंद करेंगे।
मुंबई पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी और 2022 सीजन में दस टीमों की तालिका में सबसे नीचे रही। नवंबर में 13 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद वे शुक्रवार को कोच्चि में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के जरिए संतुलित टीम बनाने को बेताब होंगे।
उन्होंने कहा, मुंबई इंडियंस के पास मार्की स्पिनर नहीं है। कार्तिकेय (कुमार कार्तिकेय सिंह) ने पिछले साल उनके लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर उन्हें अनुभव के साथ भारतीय स्पिनर के लिए जाना है तो उन्हें शायद अमित मिश्रा या पीयूष चावला को लेना होगा।
जियोसिनेमा ऐप ने कुंबले के हवाले से कहा, मुझे ऐसा होते नहीं दिख रहा है। शायद उनके लिए एकमात्र विकल्प विदेशी स्पिनर ही होगा। यह कौन होगा? आदिल रशीद, तबरेज शम्सी, एडम जम्पा हैं।
कुंबले को यह भी लगता है कि जिम्बाब्वे के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सिकंदर रजा, उनके लिए एक विकल्प हो सकता है क्योंकि वह बल्लेबाजी लाइन-अप में भी विकल्प प्रदान करेंगे। वह टी20 विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन करने वालों में से एक थे।
जियोसिनेमा ऐप ने कुंबले के हवाले से कहा, मुझे ऐसा होते नहीं दिख रहा है। शायद उनके लिए एकमात्र विकल्प विदेशी स्पिनर ही होगा। यह कौन होगा? आदिल रशीद, तबरेज शम्सी, एडम जम्पा हैं।
मुंबई आईपीएल 2023 खिलाड़ी नीलामी में 20.55 करोड़ रुपये के पर्स के साथ जाएगा। उस राशि से उन्हें टीम में बचे हुए नौ स्लॉट भरने होंगे, जिनमें से कम से कम तीन विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed