आईपीएल 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल (Axar Patel) के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। ये हैदराबाद की इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी हार है। वहीं दिल्ली ने लगातार 2 जीते है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टी नटराजन की जगह राहुल त्रिपाठी को खिलाया। वहीं दिल्ली ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सरफराज खान की जगह मुकेश कुमार को खिलाया। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ मनीष पांडे ने 27 गेंद में 2 चौको की मदद से 34 रन का योगदान दिया। वहीं अक्षर पटेल ने भी 34 गेंद में 4 चौको की मदद से 34 रन की पारी खेली। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 (59) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मनीष और अक्षर के अलावा मिचेल मार्श ने 15 गेंद में 5 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिए। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 28 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में मात्र 11 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। इन दोनों के अलावा टी नटराजन ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मयंक अग्रवाल ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 7 चौको की मदद से 49 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 24* रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव ने चटकाया। 

टीमें 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर  (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीण दुबे, चेतन सकारिया, यश ढुल

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: नितीश रेड्डी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, राहुल त्रिपाठी

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार