आईपीएल 2023 के 70वें मैच में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दे दी। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी शतक लगाया था लेकिन उनकी पारी बेकार चली गयी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ ने कहा कि,  हमें एक अच्छे मिडिल आर्डर की आवश्यकता है। 

Advertisement

मैच के बाद फाफ डु प्लेसिस ने कहा, " बहुत निराश हूँ। हमने आज रात वास्तव में एक मजबूत टीम खेली, शुभमन का एक अद्भुत शतक। दूसरी पारी में मैदान वास्तव में गीला था। पहली पारी में भी गेंद गीली हो रही थी, लेकिन दूसरी पारी में ज्यादा ग्रिप नहीं थी और हमें दूसरी पारी में कई बार गेंद बदलनी पड़ी।
हमें एक अच्छे मिडिल आर्डर की आवश्यकता है और पक्का करना होगा कि हम मैच को समाप्त कर दें। पिछले सीजन में डीके मैच को फिनिश कर रहे थे, लेकिन इस सीजन में ऐसा देखने को नहीं मिला।"

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 101(61)* रन विराट कोहली ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। ये आईपीएल 2023 में विराट के बल्ले से निकला लगातार  दूसरा शतक है। 

उनके अलावा गुजरात के खिलाफ बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 28(19), माइकल ब्रेसवेल ने 26(16) और अनुज रावत ने 23(15)* रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट स्पिनर नूर अहमद ने अपने नाम किये। उनके अलावा मोहम्मद शमी, यश दयाल और राशिद खान को एक-एक अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य  का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने यह मैच 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर और 198 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 104(52) रन शुभमन गिल ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा विजय शंकर ने 53(35) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल और विजय ने दूसरे विकेट के लिए 123 (71) रन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी की। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाए। वहीं एक-एक विकेट विजय कुमार वैशाख और हर्षल पटेल ने अपने नाम किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार