आईपीएल 2023 के छठे, सातवें और आठवें सेट में फैंस को उतना रोमांच देखने को नहीं मिला जितना उन्हें उम्मीद थी क्योंकि ज्यादातर भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। वहीं, नारायण जगदीसन भी उतने महंगे नहीं बिके जितना फैंस उम्मीद कर रहे थे। जगदीसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 90 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement

इसके अलावा वैभव अरोड़ा को केकेआर ने 60 लाख रुपये में खरीदा। मोहम्मद अजहरुद्दीन को लेकर भी काफी बज्ज था लेकिन किसी भी टीम ने इस खिलाड़ी को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और अजहरुद्दीन भी अनसोल्ड रहे। इसके अलावा उपेंद्र यादव को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 25 लाख रुपये में खरीदा है। 

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को इस बार गुजरात टाइटंस ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा है । इससे पहले वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।निशांत संधू को चेन्नई सुपर किंग्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं, सनवीर सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा समर्थ व्यास को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक भी जड़ा था और लगता है कि शायद उन्हें इस पारी का ईनाम भी मिला है। 

इसके साथ ही जम्मू एंड कश्मीर के विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद को 2.60 करोड़ रुपये खरीदा। जम्मू एंड कश्मीर के इस खिलाड़ी को लेकर कई फ्रेंचाईजियां आपस में भिड़ती दिखीं लेकिन अंत में बाजी एक बार फिर काव्या मारन ने ही मारी। इसके अलावा बिहार के शेख रशीद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार