आईपीएल 2023 के 16वें मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अर्धशतक और पीयूष चावला (Piyush Chawla) के 3 विकेट की मदद से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की टूर्नामेंट में पिछले 3 मैचों में पहली जीत है। दिल्ली अभी भी पहली जीत की तलाश में है। उन्होंने अभी तक 4 मैच खेले है और सभी में हार मिली है। आपको बता दे कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई ने रिले मेरेडिथ की जगह टिम डेविड को खिलाया। वहीं दिल्ली ने पृथ्वी शॉ की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश कुमार को खिलाया। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 172 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने मात्र 25 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने वॉर्नर के साथ तेजी से छठे विकेट के लिए 67(35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए। वहीं 2 विकेट रिले मेरेडिथ और एक विकेट ऋतिक शौकीन ने लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने यह मैच 4 विकेट खोकर 20 ओवर में अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। उन्होंने 45 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में रोहित ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। ये अर्धशतक उनका 25 पारियों के बाद आया था। 

उनके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली और रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 68(50) रन जोड़े। ईशान किशन ने 26 गेंद में 6 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। रोहित ने उनके साथ पहले विकेट के लिए 7.3 ओवरों में 71 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मुकेश कुमार ने लिए। उनके अलावा एक विकेट मुस्ताफिजुर रहमान को मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार