आईपीएल 2023 का फाइनल कल डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। गुजरात लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगा। वहीं चेन्नई 5वीं बार खिताब जीतना चाहेगा। वहीं आईपीएल 2023 में गुजरात को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

वो इस सीजन में सबसे जयादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने 16 मैच में अभी तक 156.43 के स्ट्राइक रेट की मदद से 851 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले है। हालांकि गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपना सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी किसी ओर को बताया है। 

Advertisement

गुजरात ने शुक्रवार को क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 रन की आसान जीत दर्ज करने के बाद लगातार दूसरे बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस मैच में शुभमन गिल ने 129(60) रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 बड़े छक्के लगाए। वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तिलक वर्मा और टिम डेविड जैसी शानदार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता हासिल की। मैच के बाद, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक ने गिल की बजाय लेग स्पिनर राशिद पर अपना ज्यादा भरोसा जताया। 

मैच के बाद हार्दिक ने कहा कि, "(राशिद पर) मुझे लगता है कि हमने उनके बारे में काफी बात कर ली है। जब टीम मुश्किल स्थिति में होती है तो मैं उन पर भरोसा कर सकता हूं। (शुभमन पर) आज की पारी बेहतरीन में से एक थी, वह कभी हड़बड़ी में नहीं दिखाई दिए। ऐसा लगा कि कोई गेंद फेंक रहा है और वह हिट कर रहे है। वह इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सुपरस्टार होंगे । मेरी उनसे बातचीत होती है, मैं कोशिश करता हूं कि लोग मेरी एनर्जी का इस्तेमाल अच्छे से करें। मेरा मानना है कि वह जिस क्लेरिटी और कॉन्फिडेंस के साथ जा रहे हैं वह शानदार है।"

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार