Ravindra Jadeja CSK: रवींद्र जडेजा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। लगभग छह महीने से ज्यादा टाइम से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मतभेद के चलते जडेजा और चैन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं। खबर थी कि 16 दिसंबर आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले ट्रेडिंग विंडो में रवींद्र जडेजा को CSK ट्रेड कर सकती है और वो किसी अन्य टीम में शामिल होंगे। इस बीच जडेजा और सीएसके को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Advertisement

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चैन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी जडेजा को रिलीज करने के मूड में नहीं है। ट्रेड विंडो या ऑक्शन के दौरान जडेजा किसी अन्य टीम में शामिल नहीं होने जा रहे और इसके पीछे की वजह एम एस धोनी हैं।

Advertisement

खबर है कि टीम के कप्तान एमएस धोनी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सीएसके के साथ रखने पर तुले हुए हैं। उन्होंने मैनेजमेंट को स्पष्ट कर दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जा सकता। धोनी ने कहा है कि जडेजा टीम के एक अत्यंत महत्वपूर्ण सदस्य हैं और जडेजा के प्रभाव को किसी अन्य द्वारा दोहराया नहीं जा सकता है। विशेष रूप से चेन्नई में अपने घरेलू मैच में जडेजा कि रिपल्समेंट मिलना नामुमकिन है।

बता दें कि रवींद्र जडेजा 2012 से सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं। 2018 और 2021 में चेन्नई को आईपीएल का खिताब जितवाने में उनका अमूल्य योगदान था। वहीं अगर विवाद की बात करें तो खबर ये थी कि जडेजा ने आईपीएल 2022 के बाद से सीएसके मैनेजमेंट से कोई बातचीत नहीं की। इसके अलावा जडेजा ने सीएसके फ्रेंचाइजी से संबंधित अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को भी डिलीट कर दिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार