आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के अर्धशतक और एडम ज़म्पा (Adam Zampa) के 3 विकेट की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया। राजस्थान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिमरोन हेटमायर की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को खिलाया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकाश सिंह की जगह अंबाती रायडू को खिलाया। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर है।  ध्रुव जुरेल ने 15 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने क्रमशः 27(21)-27(13)* रन का योगदान दिया। जायसवाल ने बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 86(50) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट तुषार देशपांडे ने लिए। वहीं एक-एक विकेट महीश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाये। उन्होंने 33 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल 2023 में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 29 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट एडम ज़म्पा ने लिए। उनके अलावा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। एक विकेट कुलदीप यादव भी लेने में  सफल रहे। 

टीमें

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, आकाश सिंह। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

राजस्थान रॉयल्स के विकल्प: डोनावोन फरेरा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, केएम आसिफ, कुलदीप यादव। 

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के विकल्प: अंबाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, राजवर्धन हैंगरगेकर।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार