आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने एक ही ओवर में दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट करके तगड़ा झटका दिया। सुंदर की इस शानदार गेंदबाजी की मदद से दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर, सरफराज खान और अमन खान को एक ही ओवर में अपना शिकार बनाया। सुंदर ने ये तीनों विकेट आठवें ओवर में लिए। इसके लिए उन्होंने इस ओवर में पांच रन खर्च किये। इससे पहले सुंदर ने आईपीएल 2023 में एक भी विकेट हासिल नहीं किया था। 

Advertisement

सुंदर ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद लेग साइड पर डाली और वार्नर इस पर स्वीप शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले के मिडल पर ना लगकर किनारे पर लगी और हैरी ब्रूक ने थर्ड मैन पर शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद चौथी गेंद पर सरफराज खान भी स्वीप शॉट मारने की कोशिश की और गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर स्क्वायर लेग पर खड़े भुवनेश्वर कुमार के हाथों में चली गयी। इसके बाद क्रीज पर अमन खान आए, जिन्होंने आते ही पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा और ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर सामने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कि लेकिन सुंदर की स्पिन को अच्छे से नहीं पढ़ पाए।  गेंद कवर्स की दिशा में ऊपर चली गयी जहां अभिषेक शर्मा ने आसान सा कैच पकड़ लिया। 

Advertisement

टीमें 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर  (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

Advertisement

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीण दुबे, चेतन सकारिया, यश ढुल

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: नितीश रेड्डी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, राहुल त्रिपाठी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार