आईपीएल 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन नहीं किया। 

Advertisement

डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा कि, "मुझे लगा कि यह काफी करीब है, मुझे लगा कि 185 काफी अच्छा स्कोर है। ओस ने स्पिनरों को खेल से बाहर कर दिया, लेकिन इसका श्रेय उन्हें (डीसी बल्लेबाजों को) भी जाता है। आप मैच में अपने स्पिनरों को पसंद करते हैं, लेकिन ओस के बावजूद आपको सही एरियाज में गेंदबाजी करने की जरूरत होती है।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ खराब गेंदें और कुछ गलतियां लेकिन हां, उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमें लगा जैसे 185 एक अच्छा स्कोर था, हमें एक बड़े ओवर की जरूरत थी जो हमें 200 तक ले जा सके, इससे फर्क पड़ता। लेकिन ऐसा तब होता है जब आप दबाव डालते हैं। चौथे नंबर पर मैक्सी (मैक्सवेल) हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हमने सोचा कि हम उन्हें जल्दी (नंबर 3 पर) भेज सकते हैं क्योंकि वह अच्छा खेल रहे है। मैं लोमरोर को 5 पर देखकर वास्तव में बहुत खुश था और वह वास्तव में अच्छा खेले। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(46) रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। ये कोहली का आईपीएल में 50वां अर्धशतक है। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने 54(28)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। 

लोमरोर और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 55(32) रन की साझेदारी की। बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी 45(32) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कोहली और फाफ ने पहले विकेट के लिए 82(63) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मिचेल मार्श ने अपने नाम किये। उनके अलावा खलील अहमद और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यह मैच 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर और 187 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 87(45) रन विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा राइली रूसो ने 35(22)* रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। वहीं मिचेल मार्श ने 26(17) और डेविड वॉर्नर ने 22(14) रन का योगदान दिया। बैंगलोर की तरफ से जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल और कर्ण शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार