IPL 2024: अभिषेक और मैकगर्क ने जड़े तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने राजस्थान को दिया 222 रन का लक्ष्य

Updated: Tue, May 07 2024 21:19 IST
IPL 2024: अभिषेक और मैकगर्क ने जड़े तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने राजस्थान को दिया 222 रन का लक्ष्य (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 56वें मैच में दिल्ली  कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RR के खिलाफ अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) के ताबड़तोड़ अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन का बड़ा स्कोर बनाया। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अभिषेक की जगह रसिख डार सलाम को खिलाया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अभिषेक ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंद में आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। मैकगर्क ने 20 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक और मैकगर्क ने पहले विकेट के लिए 60 (26) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इस साझेदारी में अभिषेक का योगदान केवल 10 रन का था।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली।  गुलबदीन नायब ने 15 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन का योगदान दिया। स्टब्स और गुलबदीन ने छठे विकेट के लिए 45 (29) रन जोड़े। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए। ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नायब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोस बटलर, कुलदीप सेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, कुणाल सिंह राठौड़। 

Also Read: Live Score

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, ललित यादव, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें