आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) के अर्धशतकों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर बनाया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई  में खेले जा रहे इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।  

Advertisement

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 54 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 98 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वो 2 रन से इस सीजन में अपने लगातार दूसरे शतक से चूक गए। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। मिचेल ने 32 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 29 गेंद में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। 

Advertisement

गायकवाड़ और मिचेल ने दूसरे विकेट के लिए 107(64) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। शिवम दुबे ने 20 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। गायकवाड़ और दुबे ने तीसरे विकेट के लिए 74 (35) रन की साझेदारी निभाई। हैदराबाद की तरफ से एक-एक विकेट भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट को मिले। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। 

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: उमरान मलिक, मयंक मारकंडे, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर। 

Advertisement

Also Read: Live Score

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार