आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) के तूफानी अर्धशतक और रसिख डार सलाम (Rasikh Dar Salam) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। मुंबई ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में नुवान तुषारा की जगह सूर्यकुमार यादव को और दिल्ली ने रसिख डार  को खिलाया। इससे पहले जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तब मुंबई ने 29 रन से जीत हासिल की थी। 

Advertisement

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये उनका आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 84(27) रन जेक फ्रेजर-मैकगर्क के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे। शाई होप ने 17 गेंद में 5 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। 

अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 19 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। फ्रेजर-मैकगर्क और पोरेल ने पहले विकेट के लिए 114 (46) रन बेहतरीन साझेदारी की। होप और पंत ने तीसरे विकेट के लिए 53(24) रन जोड़े। स्टब्स और पंत ने चौथे विकेट के लिए 55(27) रन की साझेदारी की। मुंबई की तरफ से एक-एक विकेट ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी ने हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना पायी। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। 

सूर्यकुमार ने 13 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। ईशान किशन ने 14 गेंद में 4 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया। 
हार्दिक और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 71 (39) रन की साझेदारी निभाई। तिलक और टिम ने छठे विकेट के लिए 70 (29) रन जोड़े। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 रसिख डार और मुकेश कुमार ने चटकाए। 2 विकेट खलील अहमद के खाते में गए। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार