सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी के तूफानी अर्धशतक के बाद इम्पैक्ट प्लेयर  वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार (3 अप्रैल) को विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह केकेआर की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस शानदार जीत के साथ ही कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

 
Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

केकेआर के लिए सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, जो उनके टी-20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं आईपीएल में अपनी पहली पारी में युवा अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 41 रन औऱ रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए।

दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्खिया ने 3 विकेट, इशांत शर्मा ने 2 विकेट, मिचेल मार्श और खलील अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत बहुत खराब रही और 33 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। पंत ने 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं स्टब्स ने 32 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े।

इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिका, टीम के 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स 17.2 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

Also Read: Live Score

केकेआर के लिए वैभव और वरुण ने 3-3 विकेट, मिचेल मार्श ने 2 विकेट, रसेल और सुनील ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार