आईपीएल 2024 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर (Yash Thakur) की गेंद पर 101 मीटर का लंबा छक्का मार दिया। उन्होंने ये छक्का आखिरी ओवर में लगाया है। 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में धोनी टॉप पर है। उन्होंने 65 छक्के लगाए है। 

Advertisement

पारी का आखिरी ओवर करने आये यश ने तीसरी गेंद यॉर्कर डालने की कोशिश की जो वो अच्छे से नहीं डाल पाए। वहीं गेंद धोनी की स्लॉट में आ गयी और उन्होंने 101 मीटर लंबा छक्का मार दिया। धोनी ने इस मैच में 9 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। धोनी ने यश के उस ओवर में आखिरी 4 गेंदों पर  6 4 2 4 सहित 16 रन बनाये। शुरूआती दो गेंदों में जड्डू ने 2 1 सहित 3 रन बनाये थे। इसका मतलब यश ने आखिरी ओवर में 19 रन खर्च कर दिए। धोनी ने इस मैच में 9 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। उनके इस कैमियो के दम पर चेन्नई 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही। वहीं धोनी आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर हैं।

Advertisement

रविंद्र जडेजा ने 40 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 57* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे ने 24 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। मोईन अली ने 20 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। 

CSK के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिचेल सेंटनर। 

Advertisement

Also Read: Live Score

LSG के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, अरशद खान। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार