IPL 2024 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शनिवार (30 मार्च) को खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 21 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने क्विंटन डी कॉक (54), कप्तान निकोलस पूरन (42) और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 43) रन शानदार पारियों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इशके जवाब में अच्छी शुरूआत के बावजूद पंजाब 5 विकेट गवाकर 178 रन तक ही पहुंच सकी। कप्तान शिखर धवन (70 रन) और जॉनी बेयरस्टो (42) की पारियां पंजाब को जीत की दहलीज पार कराने के लिए नाकाफी रही। 

 
Advertisement

इस जीत के साथ ही लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है औऱ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दो मैच में एक जीत के साथ लखनऊ का नेट रनरेट +0.025 है। मैच से पहले टीम टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर थी। वहीं तीन मैच में दूसरी हार के बाद पंजाब किंग्स एक पायेदान खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब का नेट रनरेट -0.337 हो गया है। 

Advertisement

लखनऊ की जीत से मुंबई इंडियंस का भी नुकसान हुआ है औऱ पांच बार की चैंपियन सबसे नीचे दसवें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई को अपने शुरूआत के दोनों मैच में हार मिली है। वहीं मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर बनी हुई है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 3 मैचों में 90.50 की औसत और 141.41 की स्ट्राईक रेट से 181 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान के पास पर्पल कैप है। रहमान ने 2 मैच में 6 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार