IPL 2024 Points Table: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने फिलिप सॉल्ट (37 गेंदों में 75 रन ) औऱ सुनील नारायण (32 गेंदों में 71 रन) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

इसके जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 2 विकेट गवाकर 262 रन बनाकर मुकाबला जीता। यह टी-20 क्रिकेट इतिहास में किसी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो (48 गेंदों में नाबाद 108 रन) ने शानदार शतक जड़ा, वहीं शशांक सिंह (28 गेंदों में नाबाद 68 रन) और प्रभसिमरन सिंह (20 गेंदों में 54) ने तूफानी अर्धशतक लगाए।

 
Advertisement

पंजाब किंग्स को हुआ फायदा

पंजाब की नौ मैच में य़ह तीसरी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस को पछाड़कर आठवें नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले पंजाब नौंवे स्थान पर थी। मुंबई को भी अभी तक तीन ही जीत मिली है, लेकिन पंजाब का नेट रनरेट बेहतर होकर -0.187 हो गया है। 

वहीं हार के बाद भी केकेआर टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम की 8 मैच में यह तीसरी हार है और नेट रनरेट घटकर +0.972 हो गया है।  

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप किसके पास है

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली के सिर सजी है।  उन्होंने 9 मैच में 61.43 की औसत से 430 रन बनाए हैं।  8 मैच में 357 रन के साथ सुनील नारायण दूसरे नंबर पर हैं।

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल का कब्जा है। पटेल ने अभी तक 9 मैच में 14 विकेट अपने खाते में डाले हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार