आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंद पर अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) का अद्भुत कैच लपका। ये आईपीएल के इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक है।भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर करने आये स्टार्क ने आखिरी गेंद लेंथ पर डाली। अर्शिन ने इस पर फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में चली गयी। कवर में उल्टा दौड़ते हुए रमनदीप आ रहे थे और डीप बैकवर्ड पॉइंट से आंद्रे रसेल आ रहे थे लेकिन अंत समय में रसेल रुक गए और रमनदीप सिंह ने हवा में छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपक लिया। अर्शिन 7 गेंद में 2 चौको की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

कोलकाता की तरफ से सुनील नारायण ने 39 गेंद में 6 चौको और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। फिल सॉल्ट ने 14 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। नारायण और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 61 (26) रन की साझेदारी की। नवीन-उल-हक ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। युद्धवीर, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किये। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। 

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल। 

Advertisement

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार