रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार (4 मई) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 4 विकेट से हरा दिया। 11 मैच में यह आरसीबी की चौथी जीत है और पॉइंट्स टेबल में टीम सातवें नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले आरसीबी सबसे नीचे दसवें नंबर पर थी। 

Advertisement

मोहम्मद सिराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत तूफानी रही और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली के साथ मिलकर 5.5 ओवर में 92 रन की साझेदारी की। डु प्लेसिस ने 23 गेंदों में 64 रन और कोहली ने 27 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद अगले 25 रन के अंदर छह विकेट गिर गए। दिनेश कार्तिक ने 21 रन और स्वप्निल सिंह ने 15 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को जीत की दहलीज पार कराई। जिसके दम पर आरसीबी ने 13.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की।

गुजरात के लिए जोशुआ लिटिल ने 4 विकेट और नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। शाहरुख खान ने 24 गेंदों में 37 रन, राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों में 35 रन, वहीं डेविड मिलकर ने 20 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। 

आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजकुमार विशाक ने 2-2 विकेट, कैमरून ग्रीन और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार