आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की शानदार गेंदबाजी और फिल सॉल्ट (Phil Salt) के अर्धशतक की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। ये केकेआर की इस टूर्नामेंट में चौथी जीत है। उन्हें सिर्फ एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने इस मैच में काफी खराब फील्डिंग की। 

Advertisement

लखनऊ की इस टूर्नामेंट में ये 6 मैचों में तीसरी हार है। उन्हें तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में क्विंटन डी कॉक की जगह अरशद खान को खिलाया। ईडन गार्डन, कोलकाता में खेले गए इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(32) रन निकोलस पूरन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

आयुष बदोनी ने 27 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। पूरन ने क्रुणाल पांड्या (8 गेंद में नाबाद 7) के साथ छठे विकेट के लिए 44 (27) रन की साझेदारी निभाई। राहुल और आयुष ने तीसरे विकेट के लिए 39 (34) रन जोड़े। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिचेल स्टार्क ने हासिल किये। एक-एक विकेट वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने मैच को 15.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 162 रन बनाकर जीत लिया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन फिल सॉल्ट ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 14 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद में 6 चौको की मदद से 38* रन की पारी खेली। साल्ट और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 120* (76) रन की साझेदारी की। लखनऊ की तरफ से दो विकेट मोहसिन खान ने अपने नाम किये। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर। 

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अरशद खान, प्रेरक मांकड़, मणिमारन सिद्धार्थ, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम। 

Also Read: Live Score

Advertisement

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रिंकू सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार