Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Match Report: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के शानदार अर्धशतकों के बाद जोश हेजलवुज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हरा दिया। इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी की यह पहली जीत है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी की शुरूआत अच्छी रही और कोहली ने फिलिप सॉल्ट (26 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 

इसके बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। सीजन का पांचवां पचास प्लस स्कोर जड़ते हुए कोहली ने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली। वहीं पडिक्कल ने 27 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। जिसकी बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205रन बनाए। 

राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने 2 विकेट, जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में राजस्थान की टीम 9 विकेट गवाकर 194 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 49 रन बनाए, वहीं ध्रुव जुरेल के बल्ले से 34 गेंदों मेमं 47 रन आए। एक समय लग रहा था कि राजस्थान आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगी, लेकिन टीम  के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 29 रन के अंदर ही गिर गए। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल ने 1-1 वितकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार